फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City submerged due to rain for half an hour

Shamli News: आधे घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न

Thu, 06 Jul 2023 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 06 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
City submerged due to rain for half an hour
शामली बरसात से रेलापार की गलियों में जलभराव
शामली। सावन माह के दूसरे दिन की शाम को पूरे जिले में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। आधे घंटे की बारिश में नगरपालिका के नालों की सफाई के दावों की पोल खुल गई। शहर के बाजारों व मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर के समय जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम को करीब पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते बादलों ने बरसाना शुरू कर दिया। आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। सावन मास की पहली बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

वहीं शामली शहर में पालिका के नाले व नालियों की सफाई के दावों की पोल भी खुलकर सामने आई। शहर के कबाड़ी बाजार, कैराना मार्ग, दिल्ली मार्ग, गांधी चौक, नेहरू मार्केट, मिल रोड, धीमानपुरा, भिक्की मोड़, रेलपार समेत अनेक स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद शहर से पानी उतरने पर लोगों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि पानी की निकासी के लिए शहर में पहले से ही एक मुख्य नाला है, जबकि शहर बढ़ता जा रहा है और नई कालोनियां बन रही हैं। इस वजह से तेज बारिश होने पर शहर में कई स्थानों पर पानी भर जाता है। बारिश थमने के बाद पानी निकलने में थोड़ा समय लगता है। उधर, बारिश के साथ तेज हवा चलने से ज्वार चारे की फसल जमीन पर बिछ गई। सब्जी की फसल में पानी भरने से नुकसान हुआ है, जबकि धान व गन्ने की फसल को लाभ मिला है।
- बारिश का बच्चों ने लिया आनंद, खूब की मस्ती
झिंझाना। मंगलवार को शुरु हुए सावन की पहली बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान कस्बे के मोहल्ला माजरा, तलाही, शैखमैदान, नीला रोजा, शाहमुबारिक, सैदमीर आदि में बच्चों ने बारिश का आनंद लेते हुए मस्ती की। वहीं बारिश होने से कस्बे के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए।
पंडित नरेशचंद शर्मा ने बताया कि बारिश के साथ मौसम सुहाना और ठंडा हो गया है, जिससे कांवड़ियों को राहत मिलेगी। इससे भक्तों को कावंड़ यात्रा के दौरान परेशानी न हो। दूसरी ओर क्षेत्र में हुई भारी बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। धान की फसल में सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है, जिसे बारिश ने पूरा कर दिया।
- बारिश होने से मिली गर्मी से राहत
चौसाना। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी। गावों की सड़कों पर जलभराव से लोगों को कुछ दिक्कतें हुई, लेकिन बारिश के बाद बने सुहाने मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया।


- सावन की पहली बारिश में जमकर बरसे बदरा

कैराना। सावन की पहली बारिश में जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली तो वहीं बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों के साथ ही पशु पक्षी व जानवर भी परेशान थे। मूसलाधार बारिश से नगर में जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली। बारिश होने से आम की फसलों को नुकसान तथा धान व गन्ने की फसलों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है।

शामली बरसात से रेलापार  की गलियों में जलभराव

शामली बरसात से रेलापार की गलियों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed