{"_id":"647786f6fda5427400048ea7","slug":"city-roads-submerged-in-half-an-hour-of-rain-shamli-news-c-26-1-smrt1046-3738-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आधा घंटे की बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आधा घंटे की बारिश में शहर की सड़कें जलमग्न
Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर बारिश के बाद पानी भरने के बाद गुजरते बाइक सवार
शामली। दोपहर में हुई आधा घंटे की बारिश से जहां मौसम ठंडा हो गया। वहीं नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में कई जगह जलभराव के होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में कई बार रूक-रूककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है।
बुधवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन करीब 11 बजे आकाश मेें बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो कुछ देर में ही रुक गई। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। जिससे से शहर में जगइ-जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। बारिश के कारण फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, नेहरु रोड, टंकी रोड, ब्लाॅक रोड, मोहल्ला रेलपार, माजरा रोड, झिंझाना रोड, कैराना रोड आदि क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव हो गया।
बारिश से सड़कों हुए गड्ढों में पानी भरने से पैदल व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर से मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। बारिश होने से दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
- ऐसे हाल तो मानसून में में क्या होगा
महज आधे घंटे की बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। यह देखकर लोग मानसून को लेकर चिंतित दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि मानसून से पहले ही कुछ मिनटों की बारिश में जब शहर का ऐसा हाल हो गया तो मानसून में तो कई इलाके टापू में तब्दील हो सकते हैं। नगर पालिका नालों की सफाई का दंभ भरती है, लेकिन सभी दावे खोखले नजर आते हैं।
-
मई में किसानों पर मौसम मेहरबान
आधा घंटे की बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गर्मी में किसानों को चारा, धान, ईख और सब्जी की फसल में सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। बारिश के कारण अब उन्हें सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। किसान धर्मेंद्र, विजयकांत, सुरेशपाल, अरविंद आदि का कहना है कि मई में फसलों में कई बार सिंचाई करनी पड़ती थी। इस बार मौसम किसानों पर मेहरबान दिखाई दे रहा है।