फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City is changing due to highway construction

हाईवे निर्माण से बदल रही शहर की सूरत

Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
City is changing due to highway construction
शामली। जिले में तीन हाईवे का निर्माण युद्ध स्तर पर चलने से तस्वीर बदलनी शुरू हो गई है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में शामली- सहारनपुर के बीच निर्माण तेजी से चल रहा है। पानीपत-खटीमा हाईवे और दो बाईपास के निर्माण के अतिरिक्त 600 करोड़ की लागत से मेरठ-करनाल हाईवे और बाईपास का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कैराना और बिडोली में यमुना, बनत में कृष्णा नदी पर चार लेन के दो पुलों का निर्माण जारी है। 22 मीटर चौड़े बनत बाईपास में हरियाली विकसित करने के लिए चार मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कराने की जिम्मेदारी जोधपुर की जीआर कंपनी पर है। यहां बाईपास बनत से पश्चिम दिशा से होता हुआ कृष्णा नदी पार महाराजा सूरजमल स्कूल के सामने हाईवे से जुड़ेगा। इसके चलते कृष्णा नदी पर चार लेन पुल और बनत-जलालपुर मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण किया जा रहा है। ये अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। बनत बाईपास पर चार मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यहां हरियाली विकसित करने के लिए पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कैराना में फोरलेन पुल का निर्माण जारी है। वहीं, बिडौली में यमुना पर पुल निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 से 30 मीटर चौड़ा होगा मेरठ-करनाल हाईवे
अहमदाबाद की डीआरए कंपनी से मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का अनुबंध किया है। चौड़ीकरण पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हाईवे को 30 मीटर चौड़ा बनाना शुरू हो गया है। अंडरपास के स्थान पर हाईवे की चौड़ाई 25 मीटर होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना प्रबंधक संजय मिश्रा ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास में गोहरनी में ओवरब्रिज और नवीन मुख्यालय के समीप पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन सेतु बनाया जाएगा। मेरठ-करनाल हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बिड़ौली, म्यान कस्बा, केरटू, खेड़ी जुनारदार, जमालपुर-टपराना बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। अगले दो साल में जिले में तीनों हाईवे और बाईपास पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed