फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City again jam

गन्ने लदे वाहनों से शहर फिर हुआ जाम

Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
City again jam
शामली में बुधवार को वाहनों से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सरशादी लाल समूह की अपर दो आब गन्ना मिल द्वारा बचे गन्ना का इंडेंट जारी करने के बाद एक बार फिर किसानों द्वारा चीनी मिल में गन्ना लाने के लिए आपाधापी मच गई है। बुधवार को गन्ने की ट्रैक्टर ट्रालियों, बोगियों की लंबी लाइन लग जाने से शहर एक बार फिर जाम हो गया। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शामली चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। मंगलवार को अवशेष गन्ने का इंडेंट जारी कर दिए जाने से बुधवार को किसानों की चीनी मिल में गन्ना लाने की आपाधापी मच गई। दोपहर 12.00 बजे के बाद गन्ना किसानों के वाहनों का यह आलम हो गया कि चीनी मिल गेट से लेकर हनुमान रोड से लेकर नाले की पटरी तक गन्ने की ट्रैक्टर ट्रालियां, बोगियों की लंबी लाइन जाने से जाम की स्थिति बन गई। गन्ने का जाम लग जाने से विजय-अजंता चौक से शहर के हनुमान रोड से लेकर धीमानपुरा फाटक व गढ़ीपुख्ता रोड जाने वाले पैदल व छोटे वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस गन्ने के जाम की व्यवस्था के लिए जुटी रही।
विज्ञापन
सरशादी लाल समूह की अपर दो आब गन्ना मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि चीनी मिल अभी तक 21 मई तक 113 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। चीनी मिल ने अवशेष गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है। मिल गेट को छोड़कर सभी गन्ना खरीद केंद्र बंद हो चुके हैं। बुधवार को 45 हजार क्विंटल इंडेंट जारी किया है। गन्ने का जाम देर रात का समाप्त हो जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि सरशादी समूह की अपर दोआब चीनी मिल 25 मई तक अपना पेराई सत्र समाप्त कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली मिल ने भेजा 20 करोड़ रुपये का गन्ने का अवशेष भुगतान आखिर सरशादी समूह की अपर दो आब चीनी मिल ने 11 दिन का किसानों का गन्ने का 20 करोड़ रुपये का भुगतान शामली सहकारी गन्ना विकास समिति को चेक द्वारा कर दिया है। जिले की शामली चीनी मिल पर 211 करोड़ 76 लाख रुपये किसानों का अवशेष बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि शामली चीनी मिल ने एक जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक 20 करोड़ रुपये का गन्ने का बकाया भुगतान कर दिया है। चीनी मिल पर 11 जनवरी से लेकर 23 मई तक गन्ने का बकाया भुगतान है। जिले की चीनी मिलों पर 592 करोड़ आठ लाख रुपये बकाया है। जिसमें शामली चीनी मिल पर 211 करोड़ 76 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 196 करोड़ सात लाख रुपये व ऊन मिल पर 184 करोड़ 23 लाख रुपये गन्ने का बकाया है। पिछले 15 दिनों में जिले की चीनी मिले 70 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कर चुकी है। जिनमें 35 करोड़ ऊन मिल व 15 करोड़ थानाभवन व शामली मिल 20 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed