फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Citizens of Ward 16 struggling with problems of roads, water and cleanliness

Shamli News: सड़क, पानी और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे नागरिक

Thu, 30 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 30 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Citizens of Ward 16 struggling with problems of roads, water and cleanliness
शामली के वार्ड 16 में क्षतिग्रस्त सड़क में भरा गंदा पानी।संवाद
शामली। शहर के वार्ड 16 के मोहल्ला मोहल्ला दयानंद नगर, रतिराम विहार और कौशांबी विहार के नागरिक सड़क, पानी और सफाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं। आरोप है कि पालिका अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड के मोहल्ला दयानंद में गली नंबर 10 की सड़क क्षतिग्रस्त है। नालियों में कीचड़ भरा होने से गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ था। गली के दोनों तरफ खाली प्लाॅट में कूड़े के ढेर लगे हुए है। कौशांबी विहार में सरस्वती स्कूल की तरफ से बहने वाले नाले का पानी एक प्लाॅट में भर रहा है। आगे का नाला बंद है। उधर, रतिराम विहार काॅलोनी के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के अनिल गुप्ता ने बताया कि दयानंद नगर की गली नंबर कई साल से क्षतिग्रस्त है। बरसात के दिन में जलभराव होने से निकलना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीमा गर्ग व सुषमा गर्ग ने बताया कि खाली प्लाॅटों में कूड़ा और गोबर आदि डाला जा रहा है, इससे दुर्गंध आने और मच्छर पैदा होने से बीमार होने का खतरा बना हुआ है। मोहल्ले के अनिल कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर ही भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed