फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Circular Expressway will pass through Shamli

शामली से होकर गुजरेगा सर्कुलर एक्सप्रेस-वे

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Circular Expressway will pass through Shamli
शामली। दिल्ली एनसीआर के विकास को गति देने के लिए नई एलिवेटिड रिंग रोड और दो सर्कुलर रीजनल एक्सप्रेस-वे (सीआरई) बनाए जाएंगे। इनमें से एक पानीपत से शुरू होकर शामली, मेरठ, जेवर होते हुए राजस्थान और हरियाणा के शहरों से जोड़ेगा। इन सर्कुलर एक्सप्रेस-वे को दिल्ली से जोड़ने से एक रिंग रोड बनाई जाएगी। यह रिंग रोड दिल्ली की सीमा के अंदर होगी। सर्कुलर रीजनल एक्सप्रेस-वे (सीआरई) को पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के बाहर बनाया जाएगा। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के रीजनल प्लान-2041 में इन्हें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पहला सीआरई पानीपत से शुरू होगा। यह शामली, मेरठ, जेवर, नूह, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक होते हुए पानीपत पहुंचेगा। इससे यूपी, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाके आपस में जुड़ जाएंगे। इसके बाद एक और सीआरई बनाया जाएगा। यह करनाल से शुरू होगा और इसके बाद मुजफ्फरनगर, गढ़मुक्तेश्वर, नरौरा, अलीगढ़, मथुरा, ढींग, अलवर, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, जींद, कैथल होते हुए करनाल पहुंचेगा। एनसीआर में शामिल सभी राज्य इनके निर्माण को लेकर सहमत हैं। तीनों सड़क बनने से दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण कम होगा और एनसीआर के सभी शहरों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड नया मास्टर प्लान 2041 बना रहा है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है। दिल्ली के अंदर की सड़कों को भी एलिवेटिड रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। राजधानी के बाहरी हिस्सों में जाने वाले लोगों को जाम में नहीं फंसना होगा। वे रेडलाइट फ्री एलिवेटिड रोड के सहारे सफर पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रमुख सड़कों से होगी कनेक्टिविटी
एलिवेटेड रिंग रोड के साथ दोनों एक्सप्रेस-वे तक की कनेक्टिविटी देने के लिए सभी प्रमुख सड़कों को स्लिप रोड से जोड़ा जाएगा। तीनों सड़कों को दूसरी सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए पहले ही प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन सड़कों को गंगा एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। इससे वाहनों को कम दूरी तय कर जल्द पहुंचने का मौका मिलेगा।

प्रदूषण होगा कम
ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनने से राजधानी की सड़कों पर करीब एक लाख वाहन कम हो गए हैं। ये पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीनों नई सड़क बनने से दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों का भी प्रदूषण कम होगा। बागपत, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। नई सड़कें उन्हें इससे राहत देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed