फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Circle rate may increase this time in the district

जिले में इस बार बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Circle rate may increase this time in the district
शामली। इस बार जिले में भूमि के सर्किल रेट में इजाफा हो सकता है। 2018 के बाद आवासीय भूमि के सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं, जबकि कृषि भूमि के सर्किल रेट में 2014 के बाद से बढ़ोतरी नहीं हुई। इनके रेट बढ़ने से शामली शहर में दुकान, कार्यालय और आवासीय भूमि खरीदना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2014 में केवल कृषि भूमि के सर्किट रेट बढ़ाए गए थे। 2016 में नोटबंदी होने से भूमि की खरीद-फरोख्त कम हो गई थी। जिसके चलते सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई। इसके बाद 2018 में आवासीय भूमि के सर्किल रेट बढ़ाए गए। पुराने सर्किल रेट के आधार पर कृषि और आवासीय भूमि के बैनामे हो रहे हैं। इस बार एक अगस्त के बाद कृषि और आवासीय भूमि के सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

उपनिबंधक शामली अनिल मिश्रा के मुताबिक एक अगस्त से कृषि और आवासीय नए सर्किट रेट बढ़ने की संभावना है। सर्किट रेट बढ़ने से बैनामे से राजस्व की बढ़ोतरी होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि कृषि और आवासीय भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए समिति की डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में सर्किल रेट बढ़ाने के बारे में तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
हाईवे और बाईपास किनारे विकसित हो रही कालोनियां
शामली। जिला मुख्यालय से दिल्ली-शामली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। दिल्ली-देहरादून इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे, अंबाला-शामली इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इसके साथ ही शामली के चारों ओर बाईपास का निर्माण भी हो रहा है। इनके आसपास आवासीय कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। कृषि और आवासीय भूमि महंगी हुई हैं। शहर के प्रस्तावित शामली बाईपास के आसपास बड़े स्तर पर आवासीय कालोनियां विकसित हो रही हैं। शामली शहर के पांच से सात किमी के दायरे में गोहरनी, मुंडेट, बधेव, खेड़ीकरमू, टिटौली, सिंभालका, बलवा, रेलपार, बनत, शामली शहर, लिलौन गांव के आसपास आवासीय और कृषि भूमि में प्लाट काट दिए गए हैं।
शामली में न्यूनतम सर्किल रेट दरें प्रति वर्ग मीटर
शामली शहर की सड़कें दुकान कार्यालय गोदाम
भैैंसवाल रोड शामली मंडी तक 52 हजार 50 हजार 48 हजार रुपये
माजरा रोड़- भिक्की मोड़ 60 हजार 50 हजार 48 हजार रुपये
टंकी रोड मूयर सिनेमा से एमएसके रोड तक 52 हजार 50 हजार 48 हजार रुपये
दिल्ली-सहारनपुर रोड बनत गोहरनी सीमा 30 हजार 26 हजार 24 हजार रुपये
एसटी तिराहे से लेकर रेलवे फाटक 52 हजार 50 हजार 48 हजार रुपये
रेलवे फाटक से शिव मूर्ति तक 98 हजार 80 हजार 70 हजार रुपये
शिवमूर्ति से वर्मा मार्केट तक 90 हजार 85 हजार 70 हजार रुपये
वर्मा मार्केट से फव्वारा चौक 90 हजार 75 हजार 70 हजार रुपये
फव्वारा चौक से रोडवेज बस अड्ड 82 हजार 75 हजार 70 हजार रुपये
नगरपालिका रोड़ गेट तक 72 हजार 68 हजार 65 हजार रुपये
वर्मा मार्केट से हनुमान मदिर गेट 75 हजार 70 हजार 60 हजार रुपये
नगरपालिका गेट सेे चीनी मिल तक 75 हजार 70 हजार 60 हजार रुपये-
सुभाष चौक से लेकर रेलवे स्टेशन 90 हजार- 85 हजार- 70 हजार रुपये
मिल रोड से लेकर बुढ़ाना रोड़ तक 80 हजार- 75 हजार- 70 हजार रुपये
बुढ़ाना रोड से रोडवेज बस अड्डे तक 90 हजार- 75 हजार- 70 हजार रुपये
बुढ़ाना रोड़ से बुढ़ाना रेलवे फाटक तक 65 हजार- 60 हजार- -52हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed