{"_id":"636019461b1ae6170630e93f","slug":"circle-rate-increased-by-25-in-shamli-shamli-news-mrt6116555183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में 25 फीसदी तक बढ़े सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में 25 फीसदी तक बढ़े सर्किल रेट
विज्ञापन
शामली में 25 फीसदी तक बढ़े सर्किल रेट
शामली। सात साल के लंबे अर्से के बाद कृषि और पांच साल बाद गैर कृषि भूमि के दस से लेकर 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ाए गए सर्किल रेट एक नंवबर 2022 से लागू हो जाएंगे। शामली शहर में पॉश आवासीय कॉलोनियों में 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। पिछड़ी कॉलोनियों में सर्किल रेट कम किए गए हैं। ऊन तहसील क्षेत्र के यमुना किनारे आठ गांवों के सर्किल रेट कम हुए हैं। कैराना में सर्किल रेट को यथावत रखा गया है।
शामली जिले में प्रापर्टी में मंदी आने के बाद वर्ष 2015 के बाद कृषि और 2017 के बाद गैर कृषि भूमि के सर्किल रेट नहीं बढ़े थे। जिले में दिल्ली- शामली, सहारनपुर, मेरठ- करनाल, और पानीपत खटीमा हाईवे और शामली बाईपास का कार्य शुरू होने के बाद किसान सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। किसानों के अनुरोध पर डीएम जसजीत कौर ने जिले के सर्किल रेट बढ़ाने के लिए शासन को संस्तुति की थी। शासन की अनुमति के बाद डीएम के निर्देश पर जिले की कृषि और गैर कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने के आदेश जारी किए गए।
सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में शामली में दो और ऊन में चार आपत्तियां प्राप्त हुईं। आपत्तियों के बाद कैराना में सर्किल रेट को यथावत रखा गया है। शामली में दस प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक सर्किल बढ़ाए गए हैं। शहर की दयानंद नगर, काकानगर, कमला कॉलोनी समेत पॉश कॉलोनियों और खेड़ीकरमू गांव में पच्चीस प्रतिशत सर्किट रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
--
यमुना किनारे गांवों के सर्किल रेट घटाए, दस गांव के रेट यथावत
ऊन तहसील के यमुना किनारे साल्हापुर के सामान्य भूमि के प्रति हेक्टेयर 32 से 30, शीतलगढ़ी, भडी लिंक मार्ग के 38 लाख सामान्य भूमि प्रति हेक्टेयर से 37 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, नंगला राई से मंगलौरा कदीम तक आबादी से सटी भूमि 42 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से घटाकर 39 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, मंगलौरा जदीद से मुस्तफाबाद तक जनपदीय मार्ग का 48 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से 45 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, ऊदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का 64 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर से 60 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया गया है। ऊन तहसील के सबसे पिछड़े गांव फूसगढ़, राहतपुर, कैलशिकारपुर, खेड़ागदाई, इस्सामाजरा, ताहरपुर,पाथुपुरा, नाईनंगला, ठिरवा, सुजान खेड़ी आदि गांव के सर्किल रेट यथावत रहे हैं।
शामली नगरीय क्षेत्र के सर्किल रेट हजार में गैर कृषि भूमि कार्यालय दुकान के रेट
1- एमएसके रोड एसटी तिराहे से रेलवे फाटक तक 42000 90000 115000
2- शिव चौक से लेकर वर्मा मार्केट मोड़ तक 52000 90000- 115000
3- वीवी इंटर कालेज से वर्मा मार्केट तक 52000 90000 115000
4- फव्वारा चौक से अजंता चौक तक 42000 82000 100000
5- हनुमान रोड से नगर पालिका गेट तक 38000 75000 85000
6-नगर पालिका गेट से लेकर रेलवे स्टेशन 28000 60000 70000
7- मिल गेट से बुढ़ाना रोड तक 38000 85000 110000
8- सुभाष चौक से रेलवे रोड 52000 95000 115000
9- बुढ़ाना रोड से रोडवेज बस अड्डा 42000 95000 115000
10- बनत बाईपास से लेकर सहारनपुर तिराहे तक 18000 28000 35000