फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chunav se dheemi hui baname ki parkriya

चुनाव से धीमी हुई बैनामे की प्रक्रिया

Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
 शामली। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाने से शामली बाईपास व दिल्ली-यमुनोत्री से जिला मुख्यालय के भैंसवाल गांव को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का बैनामा कार्य प्रभावित हो रहा है। शामली बाईपास के 151 और मिनी बाईपास के मात्र पांच बैनामे हो पाए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का  कहना है कि विधानसभा चुनाव पूरा होने के बाद बैनामे में तेजी आएगी।जिला बनने के पांच साल बाद मेरठ-करनाल फोरलेन का कार्य पूरा हो पाया है। सात सालों के बाद शामली बाईपास का बैनामा कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। वर्ष 2015 से दिल्ली- यमुनोत्री फोरलेन के तहत शामली बाईपास के लिए भूमि खरीदने का कार्य चल रहा है। जिले में चार जनवरी को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बैनामा कार्य प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन


बैनामा कराने के लिए किसान नहीं आ पा रहे हैं। यही हाल जिला मुख्यालय के भैंसवाल से दिल्ली यमुनोत्री को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का हाल है। यहां मात्र पांच बैनामों की प्रक्रिया हुई है।एसडीएम सदर महेंद्र प्रसाद का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाने से किसानों का आना बंद हो गया है। इसके चलते ही बैनामे की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। विधानसभा चुनाव संपन्न होने पर ही शामली बाईपास के अधूरे बैनामे पूरे हो पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed