फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chunav duty katwane ke liye AE ko dhamkaya

चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए एई को धमकाया

Thu, 02 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शामली। चुनाव में लगी ड्यूटी को कटवाने के लिए मोबाइल पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगी हुई है।

दिनेश कुमार सहायक अभियंता   जिला ग्रामीण विकास अभिकरण शामली ने थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की शाम उनके मोबाइल पर एक फोन आया और फोन करने वाले खुद को कुलदीप मलिक जिला विद्यालय निरीक्षक का पीटीआई बताया। आरोप है कि वह अपनी बहन की ड्यूटी के बारे में पूछने लगा और बाद में कटवाने की बात कहने लगा। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में महसूस रहा था। जिसके बाद सहायक अभियंता ने फोन काट दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बाद लगातार कुलदीप के द्वारा उनको फोन कर परेशान किया गया। पुलिस ने सहायक अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 171 ग/छ, 186 धमकी देना, 507 व  लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी साहब सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed