फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chocolate gift, Chole Bhature's party

चॉकलेट का गिफ्ट, छोले भठूरे की पार्टी

Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chocolate gift, Chole Bhature's party
शामली में चॉकलेट डे मनाते भाई बहन नित्या जैन व तकिस जैन - फोटो : SHAMLI
चॉकलेट का गिफ्ट, छोले भठूरे की पार्टी
विज्ञापन

शामली। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन रविवार को चॉकलेट डे था। रविवार की छुट्टी होने से इसका मजा भी दुगना हो गया। बच्चों ने इसे पूरे जोश और उत्साह से मनाया। अपने भाई बहन और दोस्तों को चॉकलेट गिफ्ट की। दोस्तों के घर पार्टी हुई। इसे लेकर बच्चे काफी उत्साहित रहे।
धीमानपुरा निवासी अवि बंसल अपने दोस्त अभिनव के घर गया। बाजार से पहले ही पापा ने एक चॉकलेट लाकर दी थी। दोनों ने एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट की, इसके बाद दोनों दोस्त अवि के यहां आए जहां उसकी मम्मी से छोलू भठूरे बनाए थे। दोनों दोस्तों ने एक साथ पार्टी की और खूब आनंद लिया। हनुमान रोड निवासी अवनी गर्ग ने अपने छोटे भाई आरुष को उनकी पसंदीदा चॉकलेट दी और उसे विश किया। कुछ देर बाद आरुष को भी उसके पापा मनीष ने दो चॉकलेट मार्केट से लाकर दीं तो उसने अपनी बहन को गिफ्ट कर दीं। मम्मी ने भी घर पर सांभर डोसा बनाया था। पूरी फैमिली ने एक साथ लंच किया।
विज्ञापन

जुड़वा बहनों ने भी गिफ्ट की चॉकलेट
कांबोज कालोनी निवासी तरुण जैन की तीन जुड़वां बेटियों श्रेया, काव्या और आव्या जैन ने एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट देकर इसे सेलिब्रेट किया। दरअसल इनकी मम्मी मनस्वी पहले से ही चॉकलेट का पूरा पैक मार्केट से ले आई थी। उन्होंने बताया कि इस तरह सेलिब्रेशन से परिवार में अच्छा लगता है। कमला कालोनी में अनंत के घर उसका दोस्त अर्थम आया था। अर्थम ने अनंत को चॉकलेट पैैक गिफ्ट किया। अनंत की बड़ी बहन अन्नया ने पहले से ही घर पर चॉकलेट और जैम्स पैक लाकर रखा था। अनंत से इस पैक को अपने दोस्त अर्थम को गिफ्ट किया। अनंत की मम्मी ने मार्केट से आर्डर कर चाऊमीन और पास्ता मंगाया जिसे सबने बैठकर खाया। नित्या जैन ने अपने तीन साल के भाई तक्श के साथ सेलिब्रेट किया। भाई के लिए बाजार से चॉकलेट लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed