{"_id":"6560f0ad1dd98d2416045d54","slug":"children-will-get-hot-food-under-hot-cooked-meal-scheme-mlc-shamli-news-c-26-1-smrt1056-12363-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाॅट कुक्ड मील योजना के तहत बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन : एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाॅट कुक्ड मील योजना के तहत बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन : एमएलसी
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में बच्चो को खाना खिलाते एडीएम संतोष कुमार सिंह व सीडीओ रणजीत सिंह
- कलक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
- जनपद में 29 आंगनबाड़ी केंद्राें का होगा निर्माण, तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को मिलेगी शिक्षा व भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास करने के लिए लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन शुभारंभ किया। जनपद में 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। एमएलसी ने कहा कि जल्द ही हाॅट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ कर गरीब बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्राें पर गर्म भोजन दिलाया जाएगा, ताकि उनको परेशानी न उठानी पड़े।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए जनपदों में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ एवं 403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में 3401 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कलक्ट्रेट सभागार में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान, बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने सुना।
एमएलसी ने कहा कि प्रदेश के अंदर बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीब आदमी जो अपने बच्चों को खाना खिलाने के समय अपनी रोजमर्रा के लिए कार्य के लिए काम करने के लिए बाहर चले जाते हैं ऐसे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म पका पकाया भोजन दिया जाना और उनके स्वास्थ्य में वृद्धि के लिए सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि हाॅट कुक्ड मील योजना में ग्राम प्रधानों का विशेष सहयोग की आवश्यकता रहेगी। सभी ग्राम प्रधानों को सकारात्मक सहयोग करने के लिए सहयोग करने को कहा। जनपद में बच्चों को कुपोषण से दूर करने के लिए समय-समय पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाकर कुपोषण को दूर करने का कार्य किया जा रहा हैं। एडीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत ऐसे बच्चे जो शिक्षा ग्रहण करने एवं खाने-पीने में असमर्थ है।
ऐसे बच्चों को प्रदेश सरकार द्वारा हाॅट कुक्ड मील योजना के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराकर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए वर्ष 2006 में हाॅट कुक्ड फूड योेजना शुरू की गई थी। योजना के तहत छह वर्ष तक के उपस्थित बच्चों को गर्म खाना पकाकर खिलाया जाता हैं। 29 मई 2018 में योजना बंद हो गई थी और अब फिर से इसको शुरू किया जा रहा है।