फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children starving for not making mid-day meal

बच्चों को नहीं मिला मिड डे मील, विद्यालय बना राजनीति का अखाड़ा

Fri, 05 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children starving for not making mid-day meal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। उलैहनी ग्राम सभा के मजरे बिन्ना मजरा में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मिड डे मील न बनने से भूखा रहना पड़ा। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने रसोई माता को स्कूल में प्रवेश करने नहीं दिया। वहीं, प्रधानाध्यापिका ने स्टाफ पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
तहसील के उलैहनी ग्राम पंचायत के मजरे बिन्ना मजरा के प्राथमिक विद्यालय में करीब 40 बच्चे हैं। एक प्रधानाध्यापक प्रतिभा सरोहा के अतिरिक्त एक सहायिका और दो शिक्षामित्र राजपाल सिंह और ओमवीर सिंह तैनात हैं। विद्यालय की रसोई माता ओमबीरी ने बताया कि वह और राजेश कई वर्षों से विद्यालय में रसोई माता हैं। बृहस्पतिवार सुबह वे दोनों करीब 9 बजे स्कूल पहुंची तो प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सरोहा ने देरी से आने पर विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया। जिसकी वजह मिड-डे मील नहीं बन पाया और बच्चे भूखे ही रहे। ओमबीरी ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका पूरा राशन नहीं देती हैं और आए दिन धमकाकर अनुपस्थिति लगा देती हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने भी लगाए प्रत्यारोप
प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सरोहा का कहना है कि दोनों रसोई माता सुबह 10:30 बजे आई थीं। ऐसी स्थिति में बच्चों का खाना नहीं बना। 10 दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था कि इनके देरी से आने की वजह से मिड-डे मील नहीं बना था, तब भी बच्चे भूखे रहे थे। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि दोनों शिक्षामित्रों की वजह से स्कूली काम नहीं हो पाता है। ये सब लोग मिलकर मुझे परेशान करते हैं। एक-दूसरे को भड़काते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या तक को भी मजबूर
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आज की घटना के बाद दो अनजान लड़कों ने विद्यालय आकर मुझे धमकाया और गालीगलौज तक की। मैंने तबादले के लिए पहले भी अधिकारियों को बोल दिया था। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि मैं आत्महत्या कर लूं। वहीं, बीईओ विश्वास कुमार ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है। उधर, प्रधान अजय कुमार ने भी स्कूल स्टाफ के रवैये पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed