{"_id":"5e80d5828ebc3e78ba605dab","slug":"children-came-forward-to-help-by-breaking-the-piggy-bank-shamli-news-mrt475783451","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश गुल्लक तोड़कर मदद को आगे आए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश गुल्लक तोड़कर मदद को आगे आए बच्चे
विज्ञापन
थानाभावन में गुल्लक तोड़ते बच्चे
- फोटो : SHAMLI
गुल्लक तोड़कर मदद को आगे आए बच्चे
थानाभवन (शामली)। देश में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद जहां उद्योगपति से लेकर फ़िल्म स्टार व खिलाड़ी देश की आर्थिक मदद करने में जुटे हैं। वहीं, इस आपदा में बच्चों ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। मस्तगढ़ गांव के बाल स्वयंसेवकों ने अपनी गुल्लक तोड़कर 2001 रुपये पीएम राहत कोष में जमा कर अनूठी पहल शुरू की है।
ये सभी बच्चे गांव की शिव शाखा से जुड़े बाल स्वयं सेवक हैं, जिन्होंने अपनी गुल्लकें तोड़कर यह पैसा जिलाधिकारी के माध्यम से कोरोना पीड़ितों के लिए राहत कोष में जमा किया है। सात साल के लक्ष्य ने कहा कि जब देश ही नहीं रहेगा तो हम इस पैसे का क्या करेंगे। 12 वर्षीय कृष ने कहा कि उसने ये पैसे बैडमिंटन लेने के लिए इकट्ठे। हालांकि अब बैडमिंटन से ज्यादा जरूरी देश की मदद करना है। पांच साल का बालक वासु भी अपनी गुल्लक तोड़कर 170 रुपये एकत्रित करके लाया और बोला, भैया इनको भी मोदी जी को भेज दो। शिवशाखा मस्तगढ़ के सभी बाल स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 2001 रुपये जमा कर सकारात्मक पहल की है।