{"_id":"57f15f274f1c1bb167573c49","slug":"children-bapu-shastri-did-bow","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों ने बापू अौर शास्त्री जी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों ने बापू अौर शास्त्री जी को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 03 Oct 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
cultrual
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बडे़ धूमधाम से मनाई गई। महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर बापू शास्त्री को नमन किया।
रविवार को सत्यनारायण शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गांधी व शास्त्री के चित्रों के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत सुनाए। प्रधानाचार्य ने महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उधर, आरके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकेेंद्र कुमार ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान सतेंद्र वर्मा, रजनीश कुमार, सुधीर कुमार, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही कॉलेज स्टाफ व बच्चों ने कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान रामनाथ, घनश्याम, फूल कुमार आदि मौजूद रहे। दयानंद वैदिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में छात्रों ने महापुरुषों के बारे में विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उधर, एमबीडी विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजय शर्मा द्वारा महात्मा गांधी व शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर स्वच्छता की शपथ ली।