फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Child talents remembered uncle Nehru

बाल प्रतिभाओं ने चाचा नेहरू को किया याद

Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Child talents remembered uncle Nehru
इकरा पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्? - फोटो : SHAMLI
शामली। बाल दिवस के मौके पर जिले की शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शानदार प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज शामली में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर शशि वर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। विद्यालय परिसर में जूनियर व सीनियर वर्ग में क्रिकेट मैच हुआ। जूनियर वर्ग द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। जिसमें सीनियर वर्ग द्वारा उत्तर में केवल 12 ओवर में 102 रन बना पाई। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मैच में एंपायर की भूमिका खेल प्रभारी अमरपाल सिंह द्वारा निभाई गई। मौके पर लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, डॉ. विजय दीप कुमार पांडे, दिनेश तोमर, राजनाथ सिंह, राजबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, रॉयल पब्लिक स्कूल में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर प्रधानाचार्या निर्मला मलिक द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मेपल्स एकेडमी में विद्यालय प्रबंधक मुकेश संगल चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में बाल दिवस पर विद्यालय के छात्रों ने रंगोली से चाचा नेहरू के चित्र को खूबसूरती से बनाया। विद्यालय में खेल, सुलेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका प्रतिमा, सीमा, जुली, प्रियंका, आंचल, उर्मिला देवी, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में स्थित ओशो दीप पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर सत्र 2018-19 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य प्रियंका मित्तल, विद्यालय की एमडी पूनम सिंह, अनीता सिंह ने सरस्वती मां के चरणों में दीप जलाकर कर कार्यक्रम शुुुभारंभ किया। 2018-19 के शैक्षिक पुरस्कार में विद्यालय के पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी प्रतियोगिताओं में भगत हाउस प्रथम स्थान पर रहा। प्रभारी आशीष निर्वाल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंडित नेहरू की जयंती में कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नेहरू के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन व सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में भैय्या आकाश गिरि, जतिन मलिक ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आचार्य बृजेश कुमार व कुलदीप कुमार ने आचार्य बिजेंद्र कुमार, संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, नरेश तोमर के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए।
सरस्वती पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी
सरस्वती पब्लिक स्कूल शेखूपुरा कंडेला में विज्ञान प्रदर्शनी लगी। छात्र-छात्राओं ने स्वयं निर्मित साइंस एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के मॉडलों को प्रदर्शित किया गया। उद्घाटन ग्राम प्रधान विलियम सिंह रामबीर सिंह ने किया। प्रथम पुरस्कार आयुषी चौहान, आयुष धीमान के मॉडल को दिया गया। दूसरा स्थान कनिका, खुशी कक्षा-10 और तीसरा स्थान कामिनी रावत ने प्राप्त किया। मौके पर प्रबंधक सुखपाल सिंह चौहान, रविकांत, अरुण, करण प्रवीण, दीपक, शिवम आदि रहे। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत के प्रांगण में प्रधानाचार्य वैशाली ने कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र को नमन करके आरंभ किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन किया। प्रधानाचार्य वैशाली, राजीव तोमर, ब्रजवीर सिंह, प्रियंका सिरोही आदि रहे।

पंडित नेहरू के जीवन से प्रेरणा लें
कैराना। टीचर्स कॉलोनी में स्थित डीके कान्वेंट स्कूल कैराना के छात्र-छात्राओं ने चाचा नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में पूरे उत्साह के साथ मनाया। स्कूल चेयरमैन राजकुमार सेन ने पंडित नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने तथा अपनी गलती को सबके सामने मानने की बात सीखने की सलाह दी। प्रधानाचार्या दीपिका गोयल, डायरेक्टर गीता रानी, अवनीश सैनी, अमित कुमार, जगदीश चौहान, मनीश, ओमपाल शर्मा, आदित्य राज आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed