{"_id":"63c2e8c2ebd894220e1356d0","slug":"child-sleeping-in-the-house-found-bloodied-died-shamli-news-c-14-1-78816-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घर में सो रहा बालक मिला लहूलुहान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घर में सो रहा बालक मिला लहूलुहान, मौत
विज्ञापन
- परिजनों ने जानवर के हमले की जताई आशंका
- पोस्टमार्टम कराए बिना शव ले गए साथ
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सिंभालका गांव में शनिवार की सुबह कमरे में सो रहा एक वर्षीय बालक लहूलुहान हालत में मिला। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसको शामली के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी बसंती ने बताया कि वह अपने बेटे सुधीर के साथ खेत में गई थी। घर में उसकी पुत्रवधू पूजा थी। पूजा अपने एक वर्षीय बेटे कार्यम को कमरे में सोते हुए छोड़ खाना बनाने में जुट गई। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान घर पर सो रहा बालक अचानक जोर से रोने लगा। जैसे ही उसकी मां पूजा उसके पास पहुंची तो बालक को लहूलुहान देखकर उसके होश उड़ गए। परिजन घायल बच्चे को शामली के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की दादी ने बताया कि उसके बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी और यह उनका इकलौता बेटा था। परिजनों का कहना था कि किसी जानवर ने बालक पर हमला किया। जबकि चिकित्सकों के मुताबिक बालक को देखकर लग रहा था कि किसी धारदार हथियार से उस पर वार किया गया है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।