{"_id":"6446c21841eab80bc80c8049","slug":"chief-minister-paid-tribute-to-siddha-baba-nyadar-nath-shamli-news-c-26-1-smrt1046-2217-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुख्यमंत्री ने सिद्ध बाबा न्यादर नाथ को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुख्यमंत्री ने सिद्ध बाबा न्यादर नाथ को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव खेडी बैरागी में समाधी स्थल पर जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
फोटो
शामली/ बाबरी। खेड़ी बैरागी गांव में श्री सिद्ध बाबा न्यादर नाथ की 121 वीं जयंती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर तपोभूमि समाधि स्थल पर जय-जयकार के साथ पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व समाधि स्थल के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने महंत पीर योगी शेर नाथ, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात से आए नाथ संप्रदाय के महंतों से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने पीर योगी शेर नाथ, पीर राजनाथ, पीर लहरनाथ, पीर हरिनाथ, पीर शेरनाथ सोंगल के साथ दाल चावल, खीर, फल, रसगुल्ले, आदि का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने सिद्धबाबा न्यादरनाथ जी के बारे में चर्चा करते कहा कि काफी योगेश्वरों ने प्रदेश में तपस्या करते हुए जनमानस को श्रद्धा और विश्वास के साथ जीना सिखाया, जिससे कारण आज भी इंसानियत जिंदा है। सभी को सज्जनता के साथ ‘परस्पर देवो भव: दरिद्रय नारायण देवो भव:’ ऐसी सद्भावना के साथ अपना जीवन दिव्य और भव्य बनाना चाहिए। तपोभूमि समाधि स्थल के दर्शन कर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम., डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।