{"_id":"5e7117438ebc3ea4e1799309","slug":"chicken-business-also-gets-cold-due-to-fear-of-corona-shamli-news-mrt4740949137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के डर से चिकन कारोबार भी हुआ ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के डर से चिकन कारोबार भी हुआ ठंडा
विज्ञापन
शामली खाली पडी मीट की दुकान
- फोटो : SHAMLI
कोरोना के डर से चिकन कारोबार भी हुआ ठंडा
शामली। कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते लोग बचाव के तरीके भी अपना रहे हैं। कोरोना का असर कारोबार भी पड़ रहा है। चिकन प्वाइंट पर नॉनवेज खाने से लोग परहेज कर रहे है, जिसके चलते ग्राहकों की संख्या आधे से भी कम होने के कारण खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
वीवी इंटर कॉलेज रोड स्थित नॉन वेज होटल पर दोपहर करीब 1.15 बजे दो युवक आपस में बैठे बात कर रहे थे। दोनों युवक ग्राहक न होकर होटल संचालक के परिचित होने के कारण वहां पर आए हुए थे। इनके अलावा अन्य कोई ग्राहक नहीं था। होटल संचालक हाजी इंतजार ने बताया कि जब से कोरोना वायरस के संक्रमण का शोर मचा है तब से कारोबार ठंडा हो गया है। ग्राहक नाम मात्र को ही आ रहे है। सुबह से करीब 400 रुपये की दुकानदारी हुई है। पहले दोपहर और शाम को खाने के वक्त होटल पर भीड़ लगती थी, लेकिन अब खाली पड़ा रहता है। दोपहर तक मुश्किल से 15-20 ग्राहक ही आए हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 50-60 तक होती थी। चिकन का रेट 180 से घटाकर 120 और अंडाकरी का रेट 140 से 100 रुपये कर दिया। हालत ये है कि होटल का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा है। घर का खर्च निकलना तो दूर की बात हो गई है। इस महीने होटल का बिजली का बिल भी अभी तक जमा नहीं हुआ है। दिल्ली रोड स्थित चिकन प्वाइंट के संचालक तनवीर ने बताया कि कोराना वायरस संक्रमण का डर कहे या बचाव, अब ग्राहक गिनती के ही आ रहे हैं, जबकि पहले दोपहर और शाम को यहां पर ग्राहकों की भीड़ लगती थी। बाहर का खाना खाने के लिए कम निकल रहे है। ऐसी हालत हो गई है कि होटल का खर्चा निकलना मुश्किल हो रहा है। एक तरह से कारोबार बिल्कुल मंदा हो गया है। इसी तरह शहर के अन्य कई चिकन प्वाइंट पर भी यही हाल देखने को मिला।
अंडा खाने से भी कर रहे परहेज, बिक्री घटी
शामली। चिकन के साथ लोग अब अंडा खाने से भी परहेज कर रहे हैं। इसके चलते अंडों की बिक्री भी कम हो गई है। अंडा विक्रेता मोहसिन, रईस और शौकीन ने बताया कि 15 दिन पहले अंडा सात रुपये से 10 रुपये तक बिक रहा था, लेकिन अब दाम गिरकर पांच रुपये पर आ गए हैं, इसके बाद भी अंडा खरीदने वाले ग्राहक आधे रह गए हैं।

शामली खाली पडी मीट की दुकान- फोटो : SHAMLI

शामली मीट व्यपारी हाजी इन्तजार- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन