{"_id":"5fb810d88ebc3edc1f664cbd","slug":"chhath-worship-done-by-praying-to-sun-shamli-news-mrt511888483","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ पूजन
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर छठ पूजन के दौरान श्रद्वालुओं की लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सूर्य की उपासना के पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। शाम पांच बजे शहर के हनुमान धाम के शिव सरोवर के पास सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने छठ के गीत गाकर गाए और सुख-समृद्घि एवं कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की।
शुक्रवार सुबह पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनपद में रहने वाली श्रद्धालु महिलाओं ने दूसरे दिन भी निर्जला व्रत रखा। शाम के पांच बजे के समय महिलाओं ने शहर के हनुमान धाम पहुंचकर सामूहिक रुप से सूर्य देव की विधि विधान से पूजा की। पूजा में फल, सब्जी रखकर छठ गीत गाए। वहां के शिव सरोवर के जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर कोरोना महामारी के खात्मेे और घर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
छठ पूजा में एसपी नित्यानंद राय की पत्नी भी शामिल हुईं। इस मौके पर संजय तिवारी, पवनसुत चौबे, संतोष तिवारी, संतोष चौबे, अतुल श्रीवास्तव, राजकुमार, संजय, अशोक, चंद्रशेखर, अमूल, शुभम, संजय शास्त्री आदि श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहे। शनिवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
काफी संख्या में सरोवर पर पहुंचे श्रद्धालु
शामली। कोरोना काल में घरों में छठ पूजा के जिला प्रशासन और मंदिर समिति के अनुरोध के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु हनुमान धाम पर पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम श्रद्धालु छठ पूजा में शामिल हुए। मंदिर समिति की ओर से घरों में ही पूजन करने का अनुरोध किया गया था।

शामली हनुमान धाम पर छठ पूजन में भाग लेतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI