फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Checking driving campaign

शहर में चला चेकिंग अभियान

Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Checking driving campaign
शामली। पंजाब के पठानकोट में वायुसेना बेस पर हुए आतंकी हमले की घटना के बाद जिले में भी हाईअलर्ट कर दिया गया। पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्धों से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को आरपीएफ और जीआरपी ने भी ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह हुए पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की घटनाओं के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इस संबंध में एसपी को भी डीजीपी मुख्यालय से पत्र भेजकर सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों रोडवेज बस स्टैंड, पार्क आदि में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने बताया कि जिले की पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ व वाहनों की जांच करने के भी कड़े निर्देश हैं। उधर, आरपीएफ व जीआरपी ने भी स्टेशन व ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया।  इस दौरान यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुछ स्कूली छात्र बिना टिकट भी मिले। जिन्हें बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed