{"_id":"6398cc7d99707f6b841a7b0c","slug":"chc-s-surprise-inspection-found-three-doctors-absent-shamli-news-mrt6176278150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीएचसी के औचक निरीक्षण में तीन चिकित्सक मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीएचसी के औचक निरीक्षण में तीन चिकित्सक मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
शामली सीएचसी में निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने गैर हाजिर चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर सीएचसी शामली पहुंची और चिकित्सकों के ओपीडी में बैठने व उपचार की व्यवस्था की हकीकत जानी। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका के अनुसार तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। गैर हाजिर मिले चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएचसी में चल रहे मरम्मत कार्य व रंगाई पुताई आदि का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड काउंटर का निरीक्षण कर निर्देशित किया कि कर्मचारी समय से उपस्थित रहते हुए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने औषधि कक्ष का निरीक्षण कर दवाई आदि के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जो दवाई पुरानी है, उनको अलग कर एक्सपायर होने से पहले उनका वितरण किया जाए। इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान एक व्यक्ति से बातचीत की,जिसे रेबीज का वैक्सीन लगाया जा रहा था। इस दौरान डीएम को बताया गया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की सप्लाई पर्याप्त है। उन्होंने सीएचसी में साफ-सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने ओपीडी में सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज ज्यादा आने पर अलग से फीवर ओपीडी चलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रामनिवास ने डीएम को नगर पालिका द्वारा कूड़ा नहीं उठाए जाने की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को कूड़ा उठवाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।