{"_id":"61d73492b27d702e3c2ba09b","slug":"chc-s-appearance-changed-after-renovation-shamli-news-mrt5724173116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्णोद्धार के बाद बदली सीएचसी की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्णोद्धार के बाद बदली सीएचसी की सूरत
विज्ञापन
कैराना में जीर्णोद्धार के बाद बदली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत जीर्णोद्धार के बाद बदल गई है। सीएचसी में साफ-सफाई का कार्य भी व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर आठ सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अक्सर अव्यवस्था देखने को मिलती थी, लेकिन पिछले दो माह से सीएचसी पर व्यवस्थाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है। मरीजों के अनुसार सीएचसी पर प्रतिदिन साफ सफाई का कार्य भी सही तरीके से चल रहा है। मरीजों के वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही सीएचसी परिसर में खाली पड़ी जगह पर हर्बल गार्डन बना दिया गया है। जिसमें अलग-अलग तरह की फुलवारी लगाई गई है।
सीएचसी की ऊपरी मंजिल पर कई सालों से बंद पड़े शौचालय को भी खुलवा दिया गया है। उसका भी जीर्णोद्धार कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से हर केबिन और पार्किंग के स्थान पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगा गए हैं। वहीं कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सीएचसी पर अलग वार्ड बनाया गया है। जिसमें कई बेड व ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी पर और भी कार्य किए जाएंगे, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।