फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CHC machine is faulty, patients are upset due to lack of CBC test

Shamli News: सीएचसी में मशीन खराब, सीबीसी जांच न होने से मरीज परेशान

Fri, 02 Aug 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
CHC machine is faulty, patients are upset due to lack of CBC test
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में सीबीसी जांच मशीन करीब 15 दिन से खराब होने के कारण मरीजों की रक्त संंबंधी जांच नहीं हो रही है। इसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर जांच करानी पड़ रही है। अभी मशीन को ठीक होने में एक सप्ताह का समय और लग सकता है। मशीन खराब होने की रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली की पैथोलॉजी लैब में कंपलीट ब्लड काउंट टेस्ट (सीबीसी) मशीन खराब चल रही है। सीबीसी मशीन से रक्त में अलग-अलग सेल के लेवल को मापा जाता है। इसमें लाल व सफेद रक्त कोशिकाओं, हीमोग्लोबीन, प्लेटलेटस, संक्रमण और एलर्जी समेत कई तरह की जांच होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना करीब 20 से 25 मरीजों की सीबीसी जांच होती है, लेकिन मशीन खराब होने से जांच बंद चल रही है। इसके चलते मरीजों को प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लैब टैक्नीशियन अशोक कुमार ने बताया कि मशीन की स्क्रीन खराब हो गई है। इसकी जानकारी लखनऊ कंपनी को दी गई थी, कर्मचारी मशीन की जांच करने के लिए आए थे। खराब हुए पार्ट्स को ले गए हैं। उन्होंने बताया करीब 15 दिन से मशीन खराब होने के कारण रक्त संबंधी जांच नहीं हो पा रही है। मरीजों को जिला अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी जा रही है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद ही मशीन ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये बोले मरीज
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी पूनम ने बताया कि उसे कई दिन पहले बुखार आया था। शरीर में कमजोरी महसूस दे रही है। डाक्टर को दिखाया तो उन्होंने सीबीसी जांच के लिए लिखा है, लेकिन सीएचसी पर मशीन खराब होना बताया जा रहा है।
मोहल्ला काका नगर निवासी राकेश ने बताया एलर्जी की समस्या है। चिकित्सक ने सीबीसी जांच कराने की बात कही है। पैथोलॉजी लैब में मशीन खराब बताई है। अब उसे मजबूरी में प्राइवेट में जांच करानी पड़ेगी।

नौकुआं रोड निवासी सलमा ने बताया कि बुखार आने के बाद कमजोरी इतनी आ गई है कि चलते समय सिर में चक्कर आते हैं। डाक्टर ने रक्त की जांच कराने को कहा है, पर यहां मशीन खराब होना बताया गया।
---
कोट
पैथोलॉजी लैब में मशीन खराब होने के कारण सीबीसी जांच नहीं हो पा रही है। मशीन को ठीक कराने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
- दीपक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed