{"_id":"593840d64f1c1b6c519c76b0","slug":"chc-launches-blood-collection-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में रक्त संग्रह केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में रक्त संग्रह केंद्र का शुभारंभ
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Launch
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज सेंटर (रक्त संग्रह केंद्र) का शुभारंभ किया। आपातकालीन स्थिति में अब गर्भवती महिलाओं को ब्लड की अनु उपलब्धता से जूझना नहीं पड़ेगा।
बुधवार दोपहर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर ब्लड स्टोरेज सेंटर (रक्त संग्रह केंद्र) का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्लड स्टोरेज में लगाई गई मशीनों का निरीक्षण किया। लैब तकनीशियन प्रभारी डॉक्टर अनुपम सक्सेना को ब्लड संबंधी जांच कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि ब्लड स्टोरेज से जननी- शिशु सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को निशुल्क ब्लड दिया जाना चाहिए। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जगमोहन ने बताया कि मुजफ्फरनगर ब्लड बैंक से छह यूनिट ब्लड आया है, जिसमें से एक यूनिट अस्पताल में भर्ती आयशा को चढ़ाया गया है। सीएमओ विनीता अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नवजातों का वजन मिला कम
शामली। डीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। लेखा अनुभाग में प्लास्टिक की बोतलें बिखरी देखकर नाराजगी जताई। अलमारियों में निष्क्रिय सामग्री को नष्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला वार्ड का निरीक्षण किया।
वहां मरीजों और तीमारदारों से वार्ता कर खानपान की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कई नवजात के वजन की जांच भी कराई। नवजात के वजन में कमी होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने दंत चिकित्सक कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मशीन खराब मिली। सीएमओ को मशीन ठीक कराने या दूसरी मंगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दवा स्टोर में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों व उनकी पर्ची की जांच की।