{"_id":"6147817f8ebc3e70cf37e385","slug":"chaudhary-udayveer-singh-panwar-of-battisa-khap-passes-away-shamli-news-mrt5569870148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार का निधन
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल निवासी बाबा उदयवीर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार का निधन
शामली। बत्तीसा खाप भैंसवाल के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार (91) का निधन हो गया। भैंसवाल गांव में रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार मालेंडी रोड पर कृषि फार्म में किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के काफी लोग मौजूद रहे।
बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह पंवार बीमारी के कारण पिछले कई माह से अपने पुत्र अजय कुमार के साथ पानीपत में रह रहे थे। शनिवार की मध्यरात्रि के दौरान चौधरी उदयवीर सिंह का निधन हो गया। रविवार को पुत्र अजय कुमार उन्हें लेकर पैतृक गांव भैंसवाल लेकर पहुंचे। निधन की सूचना पर भैसवाल में शोक छाया गया। लोग चौधरी उदयवीर सिंह के आवास पर इकट्ठा होने शुरू हो गए। उनके परिवार में दो पुत्र विनय कुमार व अजय कुमार समेत पौत्र हैं। रविवार को सुबह 9.30 बजे मालेंडी-भैंसवाल रोड पर कृषि फार्म मेें अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र विनय कुमार पंवार ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर सुधीर पंवार, नामित पंवार, भैसवाल गांव के पूर्व प्रधान नवीन कुमार, चौधरी सहेंद्र भैंसवाल, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक जयपाल सिंह, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चेयरमैन, जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली, अनुज पंवार आदि मौजूद रहे। अजय कुमार पंवार ने बताया कि उनके पिता को 1980 के दशक में खाप की पगड़ी प्रदान की गई थी। राष्ट्रीय किसान इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रहे। भैंसवाल में कल्याणदेव कालेज की स्थापना में सहयोग रहा। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।