फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Charthaval defeated Karnal team

Shamli News: चरथावल ने करनाल की टीम को पराजित किया

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Charthaval defeated Karnal team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में चरथावल और करनाल की टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें चरथावल ने शानदार पारी खेलते हुए 115 रन से करनाल की टीम को हार का सामना कराया।
बुधवार को प्रतियोगिता का 40 ओवर का मैच करनाल की नरवाल एकेडमी और आईजी एकेडमी चरथावल की टीम के बीच खेला गया। करनाल की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी चरथावल की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

चरथावल की टीम के बल्लेबाज रोहन कश्यप ने 69 रन और तनवीर ने 35 रन की पारी खेली।
करनाल की ओर से क्रिश राणा ने तीन विकेट और विशेष लटवाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नरवाल करनाल मात्र 78 रन पर ही सिमट गई। सर्वाधिक रन क्रिश 15 और अंशुल 15 रन ही बना पाए। चरथावल की टीम के ऑफ स्पिनर वीशु पुंडीर ने पांच विकेट लिए और तनवीर ने दो विकेट लिए। जिसके चलते चरथावल ने 115 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच चरथावल के वीशु को पांच विकेट लेने पर दिया गया। कोच शुभम तरार व शकील मलिक और अंपायर उज्ज्वल वत्स व अफसर अली और तेज सिंह सैनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed