फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   charge made by gas agencies in the name of home delivery

होम डिलीवरी के नाम पर गैस एजेंसियां वसूल रहीं चार्ज

Wed, 07 Aug 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
charge made by gas agencies in the name of home delivery
शामली/थानाभवन। जिले के उपभोक्ता गैस एजेंसी या गोदाम से गैस सिलिंडर लेकर होम डिलीवरी का भुगतान कर रहे हैं। दरअसल गैस एजेंसियां होम डिलीवरी का चार्ज वसूलती हैं। मगर कोई गोदाम या एजेंसी की गाड़ी से खुद सिलिंडर ले जाता है तो उसे होम डिलीवरी की रकम नहीं देनी होती। मगर पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण लोग गोदाम से सप्लाई लेकर होम डिलीवरी का भी भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत लगभग 648 रुपये हैं। इस राशि में होम डिलीवरी का चार्ज 19.36 रुपये भी शामिल है। यदि गैस एजेंसी उपभोक्ता को उसके घर पर सिलिंडर की डिलीवरी देती है तो उपभोक्ता को पूरे 648 रुपये देने होते हैं। यदि उपभोक्ता गोदाम या एजेंसी की ओर से निर्धारित स्थान पर गैस लेने पहुंचता है तो उससे होम डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाता। यानी उपभोक्ताओं को उस स्थिति में सिलिंडर के एवज में 628.64 रुपये देने होते हैं। मगर जानकारी का अभाव होने के कारण लोग चौराहे पर सिलिंडर की गाड़ी से सप्लाई लेने के बाद भी होम डिलीवरी का चार्ज दे रहे हैं। रकम छोटी होने की वजह से लोग भी शिकायत से भी बचते हैं। यदि इसका औसत आंकड़ा निकाला जाए तो ये एजेंसी वालों के लिए ये काफी मुनाफे का सौदा है।
विज्ञापन

केस एक
जलालाबाद निवासी सोनू कुमार ने बताया कि जब वह गैस लेने एजेंसी पर गया। जहां उससे होम डिलीवरी के हिसाब से भुगतान लिया गया। वो भी पूरा भुगतान देकर आ गया। इसकी जानकारी भी उसे बाद में ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
हसनपुर लुहारी निवासी अंकुश सिंह ने बताया कि वह गैस गोदाम पर सिलिंडर लेने गया था। एजेंसी कर्मचारी ने उससे गोदाम से गैस देने के बावजूद पूरे पैसे मांगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बिना पूरे पैसे दिए गैस देने से इंकार कर दिया। मजबूरी में उसे गैस सिलिंडर की पूरी रकम देनी पड़ी।
ऐसे पड़ रहा और भार
कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो व्यस्त रहने के कारण खुद गोदाम पर पहुंचकर गैस नहीं ला पाते। ऐसे में वह एजेंसी को होम डिलीवरी के चार्ज देने के बावजूद रिक्शा या अन्य किराए से 20 से 25 रुपये देकर सिलिंडर मंगाते हैं। जिससे उनके ऊपर करीब 40 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ता है।

कोट
यदि किसी उपभोक्ता से गोदाम से सिलिंडर देने के बावजूद होम डिलीवरी के पैसे लिए जा रहे हैं, तो ऐसे उपभोक्ता आपूर्ति कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इस तरह की शिकायतें नहीं हैं। मामले में तुरंत कार्रवाई होगी।
- अजय कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed