फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Changing weather patterns, fog is causing trouble

बदल रहा मौसम का मिजाज, कोहरा बढ़ा रहा परेशानी

Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Changing weather patterns, fog is causing trouble
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। तीन दिन पहले जहां तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे ने एक बार फिर से ठंड का लोगों को अहसास करा दिया है। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक छाया रहा। जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे बादल और घना कोहरे का असर शुरू हो गया। पूरी रात घना कोहरे का असर शनिवार दोपहर 12 बजे तक छाया रहा। दोपहर तक मौसम में ठिठुरन होने और घना कोहरा छाए रहने से वाहनों को धीमी गति से चलना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से कोहरा कम होने लगा। दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गरम हो गया। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को दिन का तापमान 23 और रात का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बाद मौसम मिश्रित रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। तीन-चार दिन सुबह कोहरा बना रहेगा। सभी फसलों और सब्जियों में जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घना कोहरा बना मुसीबत, संभलकर चलाएं वाहन
शामली। शनिवार दोपहर तक बादल और घना कोहरा छाए जाने से वाहनों की गति धीमी पड़ गई। कोहरे और बादल के चलते कम गति से हाईवे पर वाहन जरूर चलें। कोहरे से दूसरे प्रांतों और जिलों से यूपी-हरियाणा, उत्तराखंड राज्यों से आने वाने वाली रोडवेज बसों का एक घंटे से लेकर दो घंटे तक लेट पहुंची हैं। यूपी रोडवेज के शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह के समय शामली रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों को टोटा रहा। शामली से निर्धारित समय से यूपी रोडवेज बसों का संचालन समय हुआ, मगर दूसरे जिलों, शहरों से यूपी रोडवेज की बसे लेट पहुंची है।

शामली कोहरे में गुजरते बाईक सवार

शामली कोहरे में गुजरते बाईक सवार- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरते लोग

शामली कोहरे में गुजरते लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed