{"_id":"5c169100bdec225b5a532cb7","slug":"change-of-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की बदलेगी सूरत
Sun, 16 Dec 2018 11:23 PM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
highway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 51 करोड़ की लागत से मेरठ-करनाल फोरलेन की मरम्मत कार्य फरवरी में शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत शाखा की ओर से मेरठ से लेकर करनाल सीमा के बिड़ौली यमुना पुल तक इस्टीमेट बनाकर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण दिल्ली को गया हुआ है। अफसरों को उम्मीद है कि इसी माह इस्टीमेट की धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
90 किमी लंबाई वाले मेरठ-करनाल फोरलेन सालों से खस्ताहाल में है। फोरलेन की जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन वाहनों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा की ओर से बरसात के बाद पेच वर्क कार्य कराया गया था। मार्ग के पेंचवर्क कार्य हुए अभी दो माह हुए है और ओवरलोड वाहनों के चलने से यह उखड़ गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा ने 90 किमी लंबाई वाले मेरठ करनाल मार्ग की हरियाणा के करनाल सीमा पर बिड़ौली यमुना नदी के पुल से लेकर शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ शहर की सीमा तक मरम्मत का 51 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कराया है। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा के अभियंता सतप्रकाश ने बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग का 51 करोड़ का इस्टीमेट की जल्द स्वीकृति होने वाली है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जनवरी और फरवरी माह में मेरठ-करनाल मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।