{"_id":"6a2dae852b25ca12100c6ed3","slug":"chandnis-cousin-arrested-in-connection-with-ayushs-religious-conversion-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167566-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आयुष के धर्मांतरण में चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आयुष के धर्मांतरण में चांदनी का फुफेरा भाई गिरफ्तार
Sun, 14 Jun 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण प्रकरण में गिरफ्तार तौफीक उर्फ भोला। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चर्चित आयुष धर्मांतरण प्रकरण में एक और आरोपी तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी चांदनी कुरैशी का फुफेरा भाई है। पुलिस इस मामले में आरोपी युवती व उसके पिता को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आठ आरोपी अभी भी वांछित चल रहे हैं।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण के आरोप में शहर कोतवाली में आठ दिन पहले तीन मौलाना समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपियों पर आयुष को प्रेम जाल में फंसाकर संपत्ति हड़पने का आरोप था। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाने की आरोपी युवती चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी निवासी काजीवाड़ा शामली को गिरफ्तार कर लिया था।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में शनिवार को एक और आरोपी चांदनी के फुफेरे भाई तौफीक उर्फ भोला निवासी काजीवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। एसपी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से आयुष मलिक का धर्मांतरण कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
मौलानाओं की तलाश में पुलिस टीमें दे रही दबिश
आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक की तरफ से शहर कोतवाली में चांदनी कुरैशी, उसकी तीन बहनों, पिता, भाई, मौलाना मुनव्वर व अन्य दो अज्ञात मौलानाओं समेत 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। मौलानाओं समेत आठ आरोपियों की तलाश में एसआईटी, एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगी है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है। पुलिस आयुष मलिक व चांदनी और उसके परिवार के लोगों के बैंक खाते भी खंगाल रही है जिससे उनमें वित्तीय लेनदेन की जानकारी हो सके।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आज
शामली। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ शामली के निजी चिकित्सक के घर के बाहर प्रदर्शन और पांच कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मदाह करने की घोषणा कर रखी है। ललित शर्मा का आरोप है कि आयुष मलिक के धर्मांतरण कराने में निजी चिकित्सक का हाथ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए एक सप्ताह का समय दिया था लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ललित शर्मा के आह्वान पर हिंदू रक्षा दल के उप्र अध्यक्ष श्रवण चंदेल व शामली के जिलाध्यक्ष भगवानदास ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल कर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रविवार दोपहर तीन बजे शामली पहुंचने का आह्वान किया है।
सोशल मीडिया पर बिना दाढ़ी वाली आयुष की फोटो वायरल, हिंदू धर्म में वापसी की चर्चाएं तेज
शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली के धर्मांतरण का मामला सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाया हुआ है। शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर आयुष मलिक की क्लीन शेव की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर उसकी हिंदू धर्म में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हालांकि फोटो को लेकर पुलिस और परिजन अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया के व्हाटसएप ग्रुपों पर फोटो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी की जा रही हैं। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि आयुष मलिक अपने परिजनों के पास है, इस बारे में वे ही सही बता सकते हैं। उधर, आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक का कहना है कि उनकी अपने पुत्र से बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने एआई से फोटो एडिट कर वायरल किया जाना बताया है।
आयाुष को परेशान नहीं करने का महिला का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला हाथ जोड़कर कह रही है कि मेरे भाई को कोई परेशान न करें। वह अपनी मर्जी से मुसलमान बना है। उसके पीछे कोई न पड़े। इस बारे में पिता देवराज मलिक का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला उनके परिवार की नहीं है। न ही वे उसे जानते हैं और न ही वह आयुष की बहन है। इस बारे में उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली निवासी मुफ्ती मुकर्रम के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गयाा कि जब आयुष ने मीडिया के सामने स्वेच्छा से मुस्लिम बनने की बात कही है तो फिर क्यों चांदनी कुरैशी के परिवार को परेशान किया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।