फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chandigarh won the opening match by eight wickets

चंडीगढ़ ने आठ विकेट से जीता उदघाटन मैच

Thu, 17 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh won the opening match by eight wickets
मेपल्स एकेडमी में आयोजित टूर्नामेंट में गेंद पर शॉट लगाता बल्लेबाज। - फोटो : SHAMLI
शामली। मेपल्स एकेडमी में बुधवार को तीन दिवसीय सुपर 30 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच नोएडा और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चंडीगढ़ की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक मुकेश संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह और क्रिकेट कोच सन्नी ने किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमें नोएडा राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मेरठ लायन, चंडीगढ़ वॉरियर्स, देहरादून टाइगर, मुजफ्फरनगर नाइट राइडर्स, पानीपत सिक्सर और करनाल लॉयन भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच नोएडा और चंडीगढ़ के बीच 30 ओवर खेला गया। नोएडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवरों में 111 रन का लक्ष्य चंडीगढ़ के सामने रखा। नोएडा की तरफ से सर्वाधिक रन प्रशांत ने 24 बॉल पर 28 रन बनाए। दर्शन ने 28 बॉल पर 19 रन बनाए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की टीम ने अच्छी गेंदबाजी की, जिसमें विक्रम ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। अलौकिक ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। चंडीगढ़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा किया। चंडीगढ़ की टीम ने 10.2 ओवर में 115 रन बनाकर आठ विकेट से इस मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपांशु ने 28 बॉल पर 83 रन और अमन सैफी ने 18 बॉल में 22 रन बनाए। नोएडा की तरफ से अजमल ने दो विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच दीपांशु रहे। प्रधानाचार्य ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर खिलाड़ी को सम्मानित किया। मौके पर कोच सन्नी सिंह और अंपायर निशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed