फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Challans were issued against the miscreants' car in four states

Shamli News: बदमाशों की कार के चार राज्यों में हुए थे चालान

Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Challans were issued against the miscreants' car in four states
चौसाना क्षेत्र के गांव उदपुर मुठभेड के बाद बदमाशों के कार की जांच करते पुलिस कर्मी । संवाद
शामली। उदपुर गांव के ईंट भट्ठे के पास एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान बरामद कार यूपी ही नहीं, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ में भी घुमाई गई।
विज्ञापन

वर्ष 2021 से लेकर 2024 तक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में कार के छह चालान हुए, जिनमें से तीन चालान का निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस और परिवहन विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है।
20 जनवरी की रात एसटीएफ मेरठ ने मुठभेड़ में मुकीम उर्फ काला गैंग के एक लाख के इनामी अरशद, हरियाणा के करनाल के मनवीर, संजीव और सोनीपत के रोहट के मंजीत काे मार गिराया था, जबकि गोली लगने से एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद हुए। एसटीएफ ने बदमाशों से ब्रेजा कार बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन विभाग की जांच में सामने आया कि बरामद कार पानीपत के इकराम के नाम दर्ज है। बदमाशों द्वारा कार को कई राज्यों में घुमाया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार कार का दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल 2024 को शाम 5:24 बजे दिल्ली में ही 3 एराइवल के पास नो पार्किंग का चालान किया था, जिसका भुगतान नहीं किया। इसके अलावा 9 अगस्त 2024 को दोपहर 2:09 बजे हरियाणा के जीटी रोड सिंभालका पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने का चालान किया गया। जिसे अभी तक नहीं भरा जा सका है। इसी तरह 14 अगस्त 2021 को दिल्ली के वंदे मातरम मार्ग पर दोपहर 2 बजे चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने चरखीदादरी जिले के चिरया गांव के पास गलत तरीके से कार को मोड़ने पर 4 सितंबर 2021 की शाम 5:46 बजे चालान किया, जिसे अभी तक नहीं भुगता गया है।
इसी तरह 24 जनवरी 2023 को कार का चालान हिमाचल प्रदेश के बुंटर शहर में सुबह 9:40 बजे किया गया। इसी तरह चंडीगढ़ में 25 दिसंबर 2023 को हेलो माजरा टू विकास नगर में कार का चालान रात 11:10 बजे किया गया।
एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि पता किया जा रहा है कि कार में विभिन्न राज्यों में मुकीम या फिर कग्गा गिरोह के सदस्य घूम रहे थे या फिर कोई और। तीन टीमें जांच में लगी है। गिरोह के के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है।
पनाह देने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को मुकीम काला, मुस्तफा उर्फ कग्गा और अन्य गिरोह के फरार सदस्यों को शरण देने वालों पर शिकंजा कसने को कहा है। पुलिस के रडार पर अब शरण देने वाले आ गए हैं।
n पूर्व में बदमाशों के साथ पकड़े गए आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस : अरशद, मंजीत, मनवीर और संजीव के मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद अब पुलिस बदमाशों के साथ पूर्व में पकड़े गए आरोपियों को तलाश कर रही है।

आशंका है कि बदमाशों के साथ पकड़े गए आरोपी भी गिरोह में शामिल होकर वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। यूपी पुलिस पानीपत, करनाल, सोनीपत के अधिकारियों से भी संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed