{"_id":"5e83701e8ebc3e6fbc282a36","slug":"challans-for-164-vehicles-eight-seas-shamli-news-mrt4760141147","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में उल्लंघन करने पर 164 वाहनों के चालान, आठ सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में उल्लंघन करने पर 164 वाहनों के चालान, आठ सीज
विज्ञापन
164 वाहनों के चालान, आठ सीज
शामली/कैराना। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जिले में 164 वाहनों के चालान किए गए। आठ वाहन सीज किए गए और 43500 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। इस दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया गया और 19 लोगों के खिलाफ सात रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैराना में पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान भूरा से गंदराऊ जाने वाले मार्ग पर सात युवक बिना वजह इकट्ठा हुए थे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सभी सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि कृष्णपाल, रवि, रोहित, अंकित, विक्रम, सन्नी और दीपक निवासी गांव भूरा के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।