{"_id":"602d640f8ebc3ee934669897","slug":"challan-of-female-constable-on-false-information-of-kidnapping-shamli-news-mrt525878124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की झूठी सूचना पर महिला कांस्टेबल का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की झूठी सूचना पर महिला कांस्टेबल का चालान
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने पुत्र के अपहरण की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन की तो मामला पति-पत्नी के बीच का निकला। महिला का पति भी आईटीबीपी का जवान है। पुलिस ने झूठी सूचना देने पर महिला कांस्टेबल का चालान कर दिया।
मुजफ्फरनगर जिले के बघरा निवासी अर्पण आइटीबीपी का जवान है। उनकी पत्नी राजेश दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को दोनों सहारनपुर जिले के कस्बा ननौता में बच्चों के साथ शादी समारोह में गए थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। बुधवार सुबह लौटते समय वे जलालाबाद से आगे पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तो दोनों में विवाद बढ़ गया। अर्पण एक बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर की ओर के रास्ते से अपने घर की ओर चल पड़ा। जबकि राजेश ने थाने में पहुंचकर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा टीम के साथ कस्बे से चरथावल जाने वाले मार्ग की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान पुलिस ने कादरगढ़ चौकी पर बैरिकेड लगा दिए। पुलिस की सूचना के अनुसार कादरगढ़ चौकी पर शिकायत की गई कार को रोक लिया गया।
विज्ञापन
जांच होने पर पता चला कि जिस बच्चे के संबंध में शिकायत की गई है वह अपने पिता आइटीबीपी के जवान के साथ है। जब आईटीबीपी जवान से बात की तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की आरोपी दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का शांतिभंग में चालान कर दिया।