फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Certificates of loan given to street vendors

स्ट्रीट वेंडर्स को दिए लोन के प्रमाण पत्र

Wed, 28 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Certificates of loan given to street vendors
स्ट्रीट वेंडर्स को दिए लोन के प्रमाण पत्र
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम स्ट्रीट वेंडर्स स्व निधि के तहत वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट में किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल और डीएम जसजीत कौर ने 20 महिला, पुरुषों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए। विधायक ने कहा कि कोविड-19 के दौरान समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। पीएम स्व निधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ा लाभ मिला है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में जनपद को 1691 लाभार्थियों को ऋण वितरण का लक्ष्य मिला था जिसके सापेक्ष 1895 पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित किया जा चुका है। जिले के सभी पथ विक्रेताओं को पीएम स्व निधि योजना का लाभ मिलेगा। योजना वर्ष 2022 तक संचालित है। इस अवसर पर डीएम ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक व डीएम ने पीओ डूडा प्रदीपकांत एवं लीड बैंक मैनेजर शैलेष कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम सदर संदीप कुमार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, शहर मिशन प्रबंधक गिरि गोपाल दास एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
ऑनलाइन भुगतान को देना होगा बढ़ावा
शामली। पीएम स्वनिधि योजना में लाभ लेने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देना होगा। लोन देने से पूर्व बैंकों ने लाभार्थियों के क्यूआर कोड व वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार किए हैं। सभी लाभार्थियों को इन्हीं के जरिए लेनदेन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के वर्चुअल संबोधन को सुना
थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन में पीएम मोदी के संवाद का लाइव प्रसारण किया गया। मंगलवार की प्रात: वर्चुअल संवाद लिए थानाभवन नगर पंचायत सभागार में एलसीडी के माध्यम से लोगों को संवाद सुनवाया गया।

कैराना में 257 को मिला लोन
कैराना। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऑनलाइन संवाद किया। स्ट्रीट वेंडर्स को यह कार्यक्रम नगर पालिका में दिखाया गया। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि योजना में 2668 लोगों के पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है जिनमें से 1200 रेहड़ी, पटरी व ठेली वालों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं तथा 257 लोगों को लोन मिल चुका है। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed