फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Central government puppet of America and WTO: Gurnam Singh Chadhuni

केंद्र सरकार अमेरिका और डब्ल्यूटीओ की कठपुतली : गुरनाम सिंह चढू़नी

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Central government puppet of America and WTO: Gurnam Singh Chadhuni
जलालाबाद (शामली)। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने केंद्र सरकार को अमेरिका और डब्ल्यूटीओ की कठपुतली बताते हुए किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह चढ़ूनी बुधवार को रालोद विधायक अशरफ अली की माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। शोक संवेदना प्रकट के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सामजसेवी शेर जमा खान के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार डब्लूटीओ और अमेरिका की कठपुतली है। सरकार अमेरिका को फायदा पहुंचाने के लिए नीतियां बना रही है। भारत की अर्थव्यवस्था का 60 प्रतिशत किसानों की खेती पर निर्भर है। जबकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में केवल 30 प्रतिशत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार ने किसान आंदोलन में समझौते के दौरान एमएसपी का जो वायदा किया था उससे भाग रही है। देश की अर्थव्यवस्था सात-आठ पूंजीपतियों के हाथ में है। पूंजीपति केवल अपने लाभ के लिए काम करता है। भाजपा शतप्रतिशत किसान विरोधी नीतियां बना रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे और किसान हितैषी लोगों के आने की जरूरत है। जयंत चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि अविश्वास पैदा करने के लिए भाजपा जयंत चौधरी के बारे में झूठे षड्यंत्र के तहत ऐसी बातों को हवा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद आरिफ, अब्दुल कुद्दूस त्यागी, निसार प्रधान, सोनू त्यागी, गुलमौहम्मद, पप्पू नेता, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे।

- रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी ने गठबंधन की अटकलों को दिया विराम
जलालाबाद। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा से गठबंधन की तमाम अटकलों को विराम देते हुए सपा और इंडिया गठबंधन के साथ आगामी चुनाव मजबूती से लड़ने को कहा।

प्रेसवर्ता में रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर विराम देते हुए कहा कि रालोद ने हमेशा भाईचारे की राजनीति की है। जबकि वर्तमान भाजपा सरकार बांटने की राजनीति कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले की भाजपा और आज की भाजपा में अंतर है। पहली भाजपा अटल जी की भाजपा थी और आज मोदी और शाह की भाजपा है। ये लोग देशवासियों को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किए गए ट्वीट पर उन्होंने कहा कोई भी जो चाहे मतलब निकाले, लेकिन रालोद भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए कमेटी का गठन होगा और कमेटी तय करेगी कि किस दल को कितनी सीटें दी जाएंगीं और किस पार्टी का नेता कहां से चुनाव लडेगा। इस दौरान पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, अजीत राठी, उमेश पवांर, विधायक प्रतिनिधि वसीउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed