फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Centers for board exams will be determined based on geo location.

Shamli News: जियो लोकेशन से होगा बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण

Wed, 20 Sep 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Centers for board exams will be determined based on geo location.
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण जियो लोकेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी माध्यमिक कॉलेजों की जियो लोकेशन को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकवार टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में राजकीय विद्यालयों के तीन शिक्षकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड की तरफ से केंद्र निर्धारण के लिए होने वाली प्रक्रिया के संबंध में गाइड लाइन जारी की गई है। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार सभी काॅलेजों की मूलभूत और आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्रधानाचार्यों से मांगी गई है। प्रधानाचार्यों को यह सूचना वेबसाइट पर 20 सितंबर तक उपलब्ध करानी है। इसके बाद 25 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय से ये सूचनाएं बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 20 से 25 सितंबर तक जिले के सभी 107 माध्यमिक विद्यालयों की जियो लोकेशन भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जानी है। जियो लोकेशन के लिए ब्लाॅकवार टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम में राजकीय विद्यालयों के तीन शिक्षक शामिल किए गए हैं। इस तरह से जिले के पांचों ब्लाक में स्थित माध्यमिक कॉलेजों में 15 शिक्षकों को पहुंचकर जियो लोकेशन लेनी होगी और उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जियो लोकेशन से एक दूसरे काॅलेजों के बीच की दूरी का पता चल सकेगा। बोर्ड ने इस बार केंद्र निर्धारण के लिए अधिकतम दूरी 12 किलोमीटर निर्धारित की है। ब्लाॅकवार टीम द्वारा जियो लोकेशन को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद तहसील स्तरीय टीम विद्यालयों में पहुंचकर जियो लोकेशन का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेके शाक्य ने बताया कि केंद्र निर्धारण के लिए सभी कॉलेजों की जियो लोकेशन ली जाएगी। इसके लिए ब्लाॅकवार टीम बनाई गई है। 25 सितंबर तक जियो लोकेशन का काम पूरा होना है। इसके बाद तहसील स्तरीय टीम कॉलेजाें में पहुंचकर जियो लोकशन का सत्यापन करेगी। जिले में पिछले साल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed