फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cement plates under the Senhata flyover have slipped due to water leakage during the rains.

Shamli News: बारिश में पानी का रिसाव होने सेंहटा उपरिगामी पुल के नीचे लगी सीमेंट की प्लेटें खिसकी

Fri, 10 Jul 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cement plates under the Senhata flyover have slipped due to water leakage during the rains.
सेंहटा उपरिगामी पुल की ढीली हुई प्लेटों में लगाए गए पेंच। संवाद
बारिश में पानी का रिसाव होने से सेंहटा उपरिगामी पुल के नीचे सीमेंट की प्लेटें खिसकीं
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम ने प्लेटों में पेंच लगाकर की मरम्मत की
पांच साल पहले बना था बाईपास, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास पर बने सेंहटा उपरिगामी पुल में बारिश के पानी का रिसाव होने से सीमेंट की प्लेटें ढीली होकर खिसक गईं। एनएचएआई की टीम ने प्लेटों में पेंच लगाकर मरम्मत कर फिलहाल प्लेटों को गिरने से रोकने की व्यवस्था भले ही कर दी हो लेकिन बाईपास के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास का निर्माण 2021 में हुआ था। जिले में हुई बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। सेंहटा उपरिगामी पुल पर बारिश के पानी का रिसाव होने से पुल के नीचे लगाई गई सीमेंट की प्लेटें ढीली हो गईं। कई प्लेटें तो बाहर की तरफ झुकने से उनके गिरने का खतरा बन गया, जिससे वाहन चालकों को भी हादसे की आशंका बन गई थी।
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम ने बारिश के पानी के रिसाव से ढीली हुई और झुकी हुई प्लेटों की मरम्मत का कार्य किया। प्लेटों के बीच में छेद कर पेंच लगाए गए ताकि प्लेटें अपनी जगह पर सुरक्षित रह सकें। फिलहाल एनएचएआई की टीम ने मरम्मत कर प्लेटों को गिरने से रोक दिया है, लेकिन ये कितने दिन सुरक्षित रह सकेंगी यह सवाल अभी भी बना हुआ है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि पेंच लगाने के बाद प्लेटें अपनी जगह पर लंबे समय तक टिकी रहेंगी। इस संबंध में एनएचएआई के सीनियर स्ट्रक्चर इंजीनियर प्रकाश ने बताया कि बारिश के पानी का रिसाव होने से सीमेंट की प्लेटें ढीली हो गई थीं। प्लेटों में पेंच लगाकर मरम्मत कर दी गई है। अब किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed