प्रभु यीशु का जन्म होते ही चर्च में जश्न, आतिशबाजी हुई
क्रिसमस डे का पर्व चर्च और गिरजाघरों मे ईसाई समुदाय के लोगों ने खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया है। शहर में मुख्य कार्यक्रम सेंट फ्रांसिस स्कूल के चर्च में हुआ। रात में ही ईसाई समुदाय के लोगों का चर्च में पहुंचना शुरू हो गया था। देर रात में चर्च के घंटों की आवाज गूंजने लगी। इन घंटों से प्रभु यीशु के जन्म होने का संदेश दिया गया। इससे पहले प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा के बाद चर्च परिसर में जमकर आतिशबाजी हुई। हर तरफ जश्न का माहौल था। लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस की बधाई दी गई। चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने झूमते, गाते हुए खुशियां मर्नाइं। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशु के चरण चूमकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सेंट फ्रांसिस चर्च के पुरोहित फादर बिजू ने बताया कि यह पर्व मसीहीजनों के साथ अन्य वर्ग के लोगों के लिए भी खुशी का पर्व है। क्योंकि इस दिन मुक्तिदाता ईसा मसीह का जन्म हुआ है। यह पर्व खुशी, प्रेम, शांति, आशा और मानव मुक्ति का पर्व है। इस समय में सभी भक्तों पर प्रभु की कृपा बरसती है। भक्त इस समय सारी मानव जाति के लिए सारी धरती के लिए प्रार्थना करते हैं कि इस दुनिया में अमन चैन, शांति और प्रेम बना रहे। इस अवसर पर फादर थॉमस चिट्टू, फादर लुईस मौजूद रहे।

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर प्राथना सभा कराते फ- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर प्राथना सभा कराते फ- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर प्राथना सभा में भा?- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर प्राथना सभा में भा?- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर प्रभू यीशू की मर्त?- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस पर प्राथना सभा के बाद ?- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर सेंटफ्रासिंस स्कूल के चर्च में प्रभू यीशू के जन्मदिवस आतिशबाजी करती महिलाए?- फोटो : SHAMLI