{"_id":"622b9eeab2acb32e6219ff6e","slug":"celebration-at-home-of-winners-shamli-news-mrt580139644","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं के घर रहा जश्न का माहौल, समर्थकों से घिरे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं के घर रहा जश्न का माहौल, समर्थकों से घिरे रहे
विज्ञापन
जलालाबाद में थानाभवन से नवनिर्वाचित विधायक अशरफ अली अपने आवास पर परिवार के साथ।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेताओं के घर रहा जश्न का माहौल
शामली। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों के घर पर जश्न का माहौल रहा। वे पूरे दिन समर्थकों से घिरे रहे। शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें विधायक बनने पर मुबारकबाद दी। दोनों ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में मिले मतों को लेकर चर्चा भी की। अशरफ अली खान ने परिजनों के साथ भी फुरसत के क्षण बिताए।
नाहिद हसन के आवास पर समर्थकों का लगा रहा जाता
कैराना। गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत के बाद शुक्रवार को उनके आवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा। इस दौरान नाहिद हसन की बहन इकरा हसन और उनकी माता तबस्सुम बेगम वहां मौजूद नहीं रहीं।
गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की भारी मतों से जीत के बाद शुक्रवार को पूरे दिन उनके आवास पर समर्थक जमा होते रहे। पूरे चुनाव की बागडोर संभालने वाली नाहिद हसन की बहन इकरा हसन और उनकी मां तबस्सुम बेगम से मिलने का समर्थक प्रयास करते रहे। लेकिन उनके आवास पर मौजूद कुछ नौकराें ने बताया कि इकरा हसन पानीपत चली गईं हैं और वह देर शाम तक ही वापस आएंगी। संवाद