{"_id":"57d84d474f1c1bef30d485fe","slug":"celebrating-eid-ul-adha-in-the-district-festival-of-joy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर्षोल्लास से मना ईद-उल-अजहा का त्योहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर्षोल्लास से मना ईद-उल-अजहा का त्योहार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
eid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कांधला/ऊन। ईद उल अजहा का त्योहार जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले भर के 82 स्थानों पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी और अमन चैन की दुआ कराई गई।
शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह में जामा मसजिद के इमाम मौलाना शौकीन ने ईद की नमाज अदा कराई। इमाम मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। इसके बाद तकरीर में ईद उल अजहा पर कुर्बानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुर्बानी वही कर सकता है, जो कर्जदार ना हो। ईद का त्योहार आपसी भाईचारे से मनाया जाता है। महिलाओं को भी कुर्बानी में हिस्सा लेना चाहिए। शहर काजी रागिब सिद्दीकी ने भी विचार रखे। ईद की नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, एसपी विजय भूषण, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, एसडीएम एमपी सिंह सीओ सिटी निशांक शर्मा, राशिद अली चौहान, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान सहित विभिन्न दलों से गण्यमान्य लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को ईदगाह पर भारी भीड़ रही। शहर के साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं, त्योहार पर बच्चों में खासा उत्साह रहा। उधर, कांधला में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में मौलाना राशिद ने अदा कराई।
नमाज के बाद मौलाना के साथ सभी लोगों ने देश में अमन-चैन के लिये दुआ की। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। ईद की नमाज गढ़ी दौलत मदरसे के अलावा मलकपुर, एलम, इस्सोपुर, गंगेरू सहित अन्य जगहों पर अदा की गई।