फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated Deepotsav by cleaning Yamuna

यमुना की साफ-सफाई कर दीपोत्सव मनाया

Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Deepotsav by cleaning Yamuna
कैराना में युमना नदी पर नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत शपथ दिलाते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी। - फोटो : SHAMLI
कैराना। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत साफ सफाई गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम यमुना किनारे गांव मवी में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने यमुना तट के किनारे दीपोत्सव व आरती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह है कि जो हमारे परंपरागत स्रोत है, वह हमेशा अविरल निर्मल रहे। जिस संस्कृति के कारण हम अब तक जिंदा है, वह विलुप्त न हो उस उद्देश्य से वर्तमान सरकार के प्रयासों से परंपरागत स्रोतों को पुन: पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। हमारा देश विभिन्नताओं का देश है, जिसने लंबे समय तक गुलामी सहने के बाद भी अपनी संस्कृति को नहीं बदला इस लिए नदियों और नहरों को साफ-स्वच्छ और निर्मल रखने की सभी की जिम्मेदारी है। हमें इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। हमारी नदियां लगातार प्रदूषित होना चिंता की बात है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक स्तर पर जन सहभागिता बढाकर भारतीय संस्कृति की प्रतीक नदियों के महत्व को जन-जन तक पंहुचाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारा जा सकें। नदी तट पर 201 दीपक जलाए गए और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ कैराना जितेंद्र कुमार मिश्र सहित मंदिर के पुजारी, अध्यापिका, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed