फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrate the festival with simplicity and harmony

सादगी और सौहार्द के साथ संपन्न कराएं त्योहार

Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival with simplicity and harmony
सादगी और सौहार्द के साथ संपन्न कराएं त्योहार
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि ईद-उल-अजहा और रक्षा बंधन का त्योहार सादगी और सौहार्द के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखें।

बुधवार देर रात पुलिस कार्यालय में एसपी ने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रबंध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि सादगी और सौहार्दपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा और रक्षाबंधन त्योहारों को संपन्न कराए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग बेवजह घरों से न निकलें और विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए विवादों की समीक्षा करें और लगातार चेकिंग की जाए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखे कि चेकिंग के दौरान किसी से अभद्रता न हो। इसके साथ ही आने वाले दिनों में राम मंदिर शिलान्यास का अयोध्या में आयोजन है। इसे लेकर भी सतर्कता बरती जाए। शांति भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित पुलिस अधिकारी नियमित रूप से गश्त करते रहें। थानों पर चिह्नित अपराधियों और टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी संपत्ति की जब्ती कराएं। बैठक में एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सभी सीओ, थाना प्रभारी, प्रभारी डायल-112, प्रभारी अभिसूचना इकाई और प्रभारी यातायात मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed