फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrate the festival with harmony and brotherhood

सदभाव और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival with harmony and brotherhood
शहर कोतवाली में शांति समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने रामलीला स्थल व राम बरात मार्ग का लिया जायजा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद रामलीला स्थल व राम बरात मार्ग आदि का अधिकारियों ने जायजा लिया।
शहर कोतवाली में रविवार को एसडीएम विशु राजा व सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान लोगों से कहा कि त्योहार रामलीला महोत्सव, दशहरा और नवरात्र आदि में पूर्व की तरह शहर व जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाएं। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी, मौलाना शौकीन, कामिल, तौहिद रहमानी, गुलजार मंसूरी, इरशाद, सतेंद्र खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम, सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने हनुमान धाम पहुंचकर रामलीला स्थल का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने शहर में निकलने वाली राम बरात के मार्ग और सीता स्वयंवर स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed