{"_id":"58dd5ba74f1c1b370763e24a","slug":"cctv-in-collectrrorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा करने वालों पर रहेगी खुफिया नजर, तीसरी आंख की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा करने वालों पर रहेगी खुफिया नजर, तीसरी आंख की होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
cctv
शामली। कलक्ट्रेट परिसर में हंगामा प्रदर्शन करने वालों पर अब खुफिया नजर रहेगी। कलक्ट्रेट परिसर में तीन स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
सीसीटीवी का कंट्रोल रूम अपर जिलाधिकारी कार्यालय में बनाया गया है। एक कैमरा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बरामदे में लगा है, जो डीएम कार्यालय के साथ ही डीएम कोर्ट के बाहर तक निगरानी रखेगा। दूसरा एसडीएम शामली और तहसीलदार कार्यालय तथा कोर्ट के बाहर बरामदे को फोकस करते हुए लगाया गया है। वहीं, तीसरा कैमरे का फोकस अपर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार तक रखा गया है, जिसमें कलक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले हर शख्स की गतिविधि भी कैमरे में कैद होती रहेगी।
कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान कई बार हंगामा हो जाता है। पूर्व में हंगामा प्रदर्शन के दौरान मारपीट तक हुई और कई लोग घायल हो गए थे।