फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBI should investigate the death of mother-daughter

सीबीआई से कराई जाए मां-बेटी की मौत की जांच

Wed, 19 Oct 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
CBI should investigate the death of mother-daughter
कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
सीबीआई से कराई जाए मां-बेटी की मौत की जांच
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में जहरीले पदार्थ से मां बेटी की मौत के मामले में ग्रामीणों ने पंचायत करते हुए ग्राम प्रधान पति को निर्दोष बताया है। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी इस्तकार ने गांव के ही मजाहिर से मकान खरीदा था। आरोप है कि मजाहिर पैसे लेने के बाद मकान खाली नहीं कर रहा था। 22 सितंबर को इस्तकार अपनी पत्नी फुरकाना व बेटी नबिया के साथ मजाहिर के घर बात करने के लिए गया था। आरोप है कि मजाहिर ने कई लोगों के साथ मिलकर उसकी पत्नी और बेटी को कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया था। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पीड़ित इस्तकार ने ग्राम प्रधान पति राशिद जंग, मजाहिर, रफाकत, आबिद, जहूर और जहूराबी के खिलाफ अपनी पत्नी और बेटी की जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले में मजाहिर, रफाकत, आबिद और जहूर को जेल भेज दिया था। ग्राम प्रधान पति राशिद जंग और महिला जहूरा फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान पति राशिद जंग को राजनीति के चलते झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण पूरी हकीकत को जानते हैं, लेकिन राजनैतिक दबाव में आकर ग्राम प्रधान पति को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि मां-बेटी को जहरीला पदार्थ किसने दिया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर ग्राम प्रधान पति को जेल भेजा गया तो ग्रामीण कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। पंचायत में मतलूब, यासीन, इरशाद, मास्टर अब्बास, इनाम, नवाब, जुनेद गय्यूर, आमिर, कारी फुरकान और बाबा रसीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed