फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Caution in eating sweets, may cause adulteration

मिठाई खाने में बरते सावधानी, मिलावट हो सकती है

Wed, 04 Mar 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caution in eating sweets, may cause adulteration
मिठाई खाने में बरते सावधानी, मिलावट हो सकती है
विज्ञापन

शामली। होली ाते ही गांव देहात में मावे की भट्ठियां धधकने लगी है। त्योहार पर मावा की डिमांड पूरी करने और अधिक मुनाफे के लालच में कुछ लोगों द्वारा मिलावट की जाती है। ऐसे में लोगों केे खाद्य पदार्थों के सेवन करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। मिलावटी खाद्य पदार्थों से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
होली के त्योहार पर मावा की डिमांड बढ़ जाती है। जिले के देेहात क्षेत्र में मावा तैयार करने की भट्ठियां चल रही हैं। मावा की खपत को पूरा करने के लिए कुछ लोग इसमें मिलावट का कर देते हैं। अधिक मुनाफे के लालच में और वजन बढ़ाने के लिए मावे में शकरकंद, सिंघाडे़ का आटा, आलू, मैदा, रिफाइंड, टेलकम पाउडर, चूना, चॉक और सफेद केमिकल्स मिला दिया जाता है।
विज्ञापन

मिलावटी मावा एवं उससे बने खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में मावा और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बुधवार को यमुना कैराना पुल पर चेकिंग के दौरान कार से ले जाए जा रहे मावा के चार नमूने लिए गए। इसके अलावा एक नमूना दूध का और एक नमूना दही का लिया गया है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, सुनील कुमार और प्रजनन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिन में मिलावट के शक में 18 नमूने लिए जा चुके है। इनमें मावा के पांच, तेल का एक, नमकीन के दो, रस के दो, बिस्किट का एक, दूूध-दही के दो, बेसन का एक, मिर्च पाउडर का एक, धनिया पाउडर का एक और दो अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
ऐसे करें मावा की शुद्धता की पहचान
मावे को अंगूठे के नाखून पर रगड़ने से घी जैसी महक आएगी।
मिलावटी मावे की हथेली पर गोली बनाने से फट जाएगा।
मिलावटी मावे में थोड़ी चीनी डालकर गर्म करने पर पानी निकलता है।
मावे को खाकर देखें, अगर मुंह में चिपकता है तो मिलावटी है।
असली मावे को खाने से कच्चा दूध जैसा स्वाद आएगा।
पानी में डालकर फेंटने से मिलावटी मावा दानेदार टुकड़ों में अलग हो जाएगा।
मिलावटी खाद्य पदार्थ से नुकसान
सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि मिलावटी मावे से बनी मिठाईयां, अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से फूड प्वायजनिंग, पेट दर्द, उल्टी होने का खतरा रहता है। किडनी और लीवर भी पर पड़ इसका असर पड़ सकता है।

कोट
होली के त्योहार पर मावा व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मावा और अन्य खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए जा चुके हैं। जांच में नमूने अधोमानक पाए जाने पर मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज तोमर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed