{"_id":"627568871237314ccd342a7b","slug":"caught-a-cart-full-of-rice-for-black-marketing-of-ration-shamli-news-mrt5875144197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी के चावल से भरी गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी के चावल से भरी गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन
कैराना। आपूर्ति निरीक्षक ने कालाबाजारी के लिए जा रही राशन के सरकारी चावल से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ ली। टीम ने गाड़ी चालक को हिरासत में लेने के साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने अपनी टीम के साथ इस्लाम नगर में राशन के सरकारी चावल से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ी। गाड़ी चालक राकिब से चावल संबंधी कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। बाद में सरकारी चावल के 74 बोरों को जहान पुरा की राशन डीलर इमराना की सुपुर्दगी में दे दिया गया। आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बताया कि मामले में डीएम के अनुमोदन के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
वहीं आपूर्ति निरीक्षक ने 16 अप्रैल को खुरगान चौराहे पर करीब 25 क्विंटल चावल पकड़े थे। इस मामले में आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।