फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash made the roster for villages

कैश देने के लिए गांवों का रोस्टर बना डाला

Thu, 01 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 01 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cash made the roster for villages
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। नोटबंदी के फैसले के तीन सप्ताह बाद भी बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। गांव गंगेरू में रुपये निकालने के दौरान दो पक्षों में मारपीट भी हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्ष शांत होकर घर लौट गए। 
विज्ञापन


नोटबंदी के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं पर लगातार भीड़ बढ़ रही है। ग्रामीण सुबह पांच बजे से ही लाइन में लगने को मजबूर हैं। पंजाब नेशनल बैंक में गंगेरू, गढी दौलत, खेड़ा कुरतान, इस्सोपुर सहित अन्य कई गांव के लोगों ने अपने खाते खुलवा रखे हैं। बैंक स्टाफ ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एक दिन में एक गांव को कैश देने व सभी गांवों के ग्रामीणों को रुपये जमा कराने की सुविधा दे रखी है। बुधवार को गांव गंगेरू के ग्रामीणों को कैश देने का नंबर था।
विज्ञापन


जिसके चलते गांव के सैंकड़ों लोगों ने सुबह पांच बजे से ही लाइन लगा ली थी। बैंक स्टाफ के आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच गांव के ही बुंदा और हनीफ पक्ष के लोगों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई । दोनों पक्षों की मारपीट में लाइन में लगा गांव का नवाब भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग वहां से निकल गए। उधर, कस्बा कांधला स्थित को-आपरेटिव बैंक में कैश न आने व पुराने रुपये जमा न होने के चलते ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय स्टेट बैंक, यूको और कार्पोेरेशन बैंक के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी रहीं। दोपहर बाद कई बैंकों में कैश समाप्त हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed